- परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायतः लिखें।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर; दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
- जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
- प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही माने।
खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न उत्तर की शब्द सीमा अ 1-10 1 20 शब्द ब 11-18 2 40 शब्द स 19-27 4 100 शब्द द 28-30 6 200 शब्द - प्रश्न क्रमांक 28 से 29 में आन्तरिक विकल्प है।
- प्रश्न क्रमांक 30 का उत्तर भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए। यह 6 अंक का है।
खण्ड – अ
प्रश्न 1. भास्कराचार्य के दो ग्रन्थों के नाम बताइए। [1]प्रश्न 2. समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन’ किस इतिहासकार ने कहा है? [1]
प्रश्न 3. सिकन्दर कहाँ का शासक था? [1]
प्रश्न 4. “ऑक्सस नदी से पूर्व में गंगा नदी तक मध्य एशिया में खुरासन से लेकर उत्तरप्रदेश में वाराणसी तक’ कौन शासक राज्य करता था? [1]
प्रश्न 5. मिलिन्दपन्ह किससे सम्बन्धित है? [1]
प्रश्न 6. भारत में शकों की कितनी शाखाओं ने अपने राज्य स्थापित किये? [1]
प्रश्न 7. अनेक युद्धों में विजय प्राप्त करने के कारण पृथ्वीराज चौहान ने कौनसी उपाधि धारण की? [1]
प्रश्न 8. सारंगपुर का युद्ध कब और किस-किसके बीच हुआ? [1]
प्रश्न 9. सांगा का देहान्त कब और किस स्थान पर हुआ? [1]
प्रश्न 10. शिवाजी का राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ? [1]
खण्ड – ब
प्रश्न 11. किस ग्रंथ में बुद्ध के सत्कर्मों और वीरोचित कार्यों का वर्णन किया गया है? [2]प्रश्न 12. प्राचीनकाल में कौन-कौनसी मूर्तिकला की शैलियाँ प्रचलित थीं? [2]
प्रश्न 13. ‘निज्झतिया’ को अर्थ स्पष्ट कीजिए। [2]
प्रश्न 14. कनिष्क के शासनकाल की महत्त्वपूर्ण धार्मिक घटनर क्या थी? [2]
प्रश्न 15. अलाउद्दीन खिलजी ने रणथंभौर पर आक्रमण क्यों किए? [2]
प्रश्न 16. आमेर के राजा जयसिंह के साथ मराठों के संबंध क्यों खराब हुए? [2]
प्रश्न 17. ‘शारदा एक्ट’ क्या है? [2]
प्रश्न 18. ‘जाट प्रजापति महायज्ञ’ क्यों और कहाँ आयोजित किया गया? [2]
खण्ड – स
प्रश्न 19. प्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के पुरातात्विक स्रोतों का वर्णन कीजिए। [4]प्रश्न 20. हुज्ञान और विद्या के संरक्षक के रूप में हर्ष का मूल्यांकन कीजिए। [4]
प्रश्न 21. कनिष्क के सैनिक या सैन्य अभियानों का उल्लेख कीजिए। [4]
प्रश्न 22. महाराणा सांगा के समय मेवाड़ और दिल्ली सल्तनत के मध्य संघर्ष का वर्णन कीजिए। [4]
प्रश्न 23. भारतीय सैनिकों द्वारा चर्बी वाले कारतूसों का विरोध क्यों किया गया? [4]
प्रश्न 24. सालबाई की संधि की मुख्य शर्ते क्या थीं? [4]
प्रश्न 25. रौलेट एक्ट क्या था? इसका विरोध क्यों किया गया? [4]
प्रश्न 26. राजस्थान में जनजागृति के क्या क्या कारण थे? [4]
प्रश्न 27. 1857 के विद्रोह की असफलता के क्या कारण थे? [4]
खण्ड – द
प्रश्न 28. समुद्रगुप्त की विजय-नीति का वर्णन कीजिए। [6]अथवा
हर्ष की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29. माउन्टबेटन योजना क्या थी? वर्णन कीजिए। [6]
अथवा
भारत छोड़ो आंदोलन किन परिस्थितियों में प्रारंभ हुआ? इसके महत्व को बताइए।
प्रश्न 30. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों को अंकित कीजिए। [1+1+1+1+1+1=6]
- राखीगढ़ी
- पटना
- पाटलीपुत्र
- लखनऊ
- सिलहट
- झाँसी

हमें उम्मीद है कि दिए गए आरबीएसई कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2 आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास आरबीएसई कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2 के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे एक टिप्पणी छोड़ें और हम जल्द से जल्द आपका उत्तर देंगे।