RBSE Class 12 History Sample Paper 3

Board -   RBSE
Textbook - SIERT, Rajasthan
Class - 12th
Subject - History
Paper Set - Modal Paper-1

RBSE Class 12 History Sample Paper 3

समयः 3.15 घण्टे
पूर्णांक : 80
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर; दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही माने।
    खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न उत्तर की शब्द सीमा
    1-10 1 20 शब्द
    11-18 2 40 शब्द
    19-27 4 100 शब्द
    28-30 6 200 शब्द
  6. प्रश्न क्रमांक 28 से 29 में आन्तरिक विकल्प है।
  7. प्रश्न क्रमांक 30 का उत्तर भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए। यह 6 अंक का है।
खण्ड – अ
प्रश्न 1. संगम साहित्य से क्या तात्पर्य है? [1]
प्रश्न 2. अजन्ता की गुफा संख्या 16 से प्राप्त प्रसिद्ध चित्र का नाम लिखिए। [1]
प्रश्न 3. हिन्दू राजा पोरस ने किससे मुकाबला किया था? [1]
प्रश्न 4. पाटलिपुत्र का संबंध दक्षिण में किस बंदरगाह से था? [1]
प्रश्न 5. गान्धार शैली से क्या तात्पर्य है? [1]
प्रश्न 6. कुषाण वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था? [1]
प्रश्न 7. हम्मीर चौहान कौन था? [1]
प्रश्न 8. अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आकमण के समय कौनसा मुस्लिम इतिहासकार मौजूद था? उसने किस पुस्तक में इस युद्ध का आँखों देखा वर्णन किया है? [1]
प्रश्न 9. राव चन्द्रसेन कौन था? [1]
प्रश्न 10. मराठा साम्राज्य का द्वितीय संस्थापक किसे कहा जाता है? [1]
खण्ड – ब
प्रश्न 11. कौटिल्य का अर्थशास्त्र हमें कौनसी ऐतिहासिक जानकारी प्रदान करता है? [2]
प्रश्न 12. भास्कराचार्य ने कौन-कौनसे ग्रंथ लिखे? [2]
प्रश्न 13. समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त एवं दक्षिणापथ अभियान में कौनसी नीतियाँ अपनाईं? [2]
प्रश्न 14. कनिष्क ने किन स्थानों पर स्तूप और विहार बनवाएं? [2]
प्रश्न 15. रणथंभौर की कुंजी’ किसे कहा जाता है? [2]
प्रश्न 16. प्लासी का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ? [2]
प्रश्न 17. ‘अभिनव भारत’ ने पांडुरंग महादेव बापट को विदेश क्यों भेजा? [2]
प्रश्न 18. ‘सम्प सभा’ की स्थापना किसने और क्यों की? [2]
खण्ड – स
प्रश्न 19. वैदिककाल की राजनीतिक व्यवस्था किस प्रकार की थी? [4]
प्रश्न 20. कृष्णदेवराय की उपलब्धियों को बताइये। [4]
प्रश्न 21. ‘गांधार कला भारतीय मूर्तिकला का नवीन रूप थी।’ इसकी विशेषताओं को बताइये। [4]
प्रश्न 22. महाराणा प्रताप तथा राव चन्द्रसेन में क्या-क्या समानता तथा असमानता थी? [4]
प्रश्न 23. उत्तरी भारत में क्रांति के प्रमुख केन्द्र व नेतृत्व करने वालों के नाम बताइये। [4]
प्रश्न 24. बेसिन की संधि की क्या शर्ते थीं? इसका राजनैतिक महत्त्व बताइए। [4]
प्रश्न 25. नेहरू रिपोर्ट क्या थी? इसमें क्या कहा गया था? [4]
प्रश्न 26. कोटा के विप्लव के जन आक्रोश को अपने शब्दों में लिखो। [4]
प्रश्न 27. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के क्या परिणाम हुए? [4]
खण्ड – द
प्रश्न 28. हर्ष की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। [6]
                                  अथवा
              गुप्तकालीन साहित्य के विकास का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29. राष्ट्रीय आंदोलन में बालगंगाधर तिलक का योगदान बताइए। [6]
                                  अथवा
              सविनय अवज्ञा आंदोलन के कार्यक्रम एवं महत्व को बताइए।
प्रश्न 30. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों को अंकित कीजिए। [1+1+1+1+1+1=6]
  1. इन्द्रप्रस्थ
  2. श्रावस्ती
  3. उदयगिरी
  4. कलकत्ता
  5. नासिक
  6. रांची
RBSE Class 12 History Model Paper 2