Board - RBSE
Textbook - SIERT, Rajasthan
Class - 12th
Subject - History
Paper Set - Modal Paper-1
Paper Set - Modal Paper-1
RBSE Class 12 History Sample Paper 4
समयः 3.15 घण्टेपूर्णांक : 80
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः
- परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायतः लिखें।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर; दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
- जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
- प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही माने।
खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न उत्तर की शब्द सीमा अ 1-10 1 20 शब्द ब 11-18 2 40 शब्द स 19-27 4 100 शब्द द 28-30 6 200 शब्द - प्रश्न क्रमांक 28 से 29 में आन्तरिक विकल्प है।
- प्रश्न क्रमांक 30 का उत्तर भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए। यह 6 अंक का है।
खण्ड – अ
प्रश्न 1. किस वेद में पृथ्वी को भारत माता के रूप में स्वीकार किया गया है? [1]प्रश्न 2. प्रयाग प्रशस्ति में किस गुप्त शासक की विजयों का उल्लेख है? [1]
प्रश्न 3. शकों के प्रसिद्ध शासक का नाम क्या था? [1]
प्रश्न 4. पराक्रम और साहस के लिए इस काल के शासक किस उपाधि को धारण करते थे? [1]
प्रश्न 5. कुषाण काल में कला की किस नवीन शैली का उद्भव हुआ? [1]
प्रश्न 6. किस शक-शासक ने सुदर्शन झील का पुनरुद्धार करवाया था? [1]
प्रश्न 7. दाहिरसेन कौन था? [1]
प्रश्न 8. रावर का युद्ध कब हुआ और किस-किस के बीच हुआ? [1]
प्रश्न 9. मण्डनकृत दो रचनाओं के नाम लिखिए। [1]
प्रश्न 10. अकबर ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के लिए महाराणा प्रताप के पास कौनसे चार दूत भेजे थे? [1]
खण्ड – ब
प्रश्न 11. धार्मिक साहित्य में कौन-कौनसे ग्रंथ शामिल किये जाते हैं? [2]प्रश्न 12. अशोक ने किन लिपियों में अभिलेख लिखवाये? [2]
प्रश्न 13. चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के मध्य युद्ध कब और कहाँ हुआ? [2]
प्रश्न 14. अश्वघोष किसके दरबार का महान् कवि था और उसने कौनसे उल्लेखनीय ग्रंथ लिखे? [2]
प्रश्न 15. हल्दीघाटी का युद्ध कब और किनके मध्य लड़ा गया? [2]
प्रश्न 16. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध में हैदरअली के विरुद्ध बने त्रिगुट में कौन-कौन शामिल थे? [2]
प्रश्न 17. महात्मा गाँधी ने दाण्डी मार्च कब एवं कितने सदस्यों के साथ प्रारंभ किया? [2]
प्रश्न 18. 1857 के विद्रोह के समय राजस्थान में कितनी सैनिक छावनियाँ थीं? [2]
खण्ड – स
प्रश्न 19. सिंधु स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। [4]प्रश्न 20. अशोक ने ‘धम्म नीति’ की क्रियान्विति के लिए क्या कदम उठाए? [4]
प्रश्न 21. कुषाण राजा कनिष्क का एक महान् शासक के रूप में मूल्यांकन करते हुए उसकी सैनिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। [4]
प्रश्न 22. मुगलों द्वारा हल्दीघाटी के युद्ध में प्रताप का पीछा न करने के क्या कारण थे? [4]
प्रश्न 23. 1857 की क्रांति के प्रमुख सामाजिक कारणों का वर्णन कीजिए। [4]
प्रश्न 24. सहायक संधि प्रथा का अर्थ बताते हुए इसका वास्तविक उद्देश्य बताइए। [4]
प्रश्न 25. अभिनव भारत के बारे में बताइए। [4]
प्रश्न 26. विजयसिंह पथिक ने जनजागरण का कार्य किस प्रकार किया? [4]
प्रश्न 27. राजस्थान के एकीकरण के छठा एवं सातवाँ चरण का वर्णन कीजिए। [4]
खण्ड – द
प्रश्न 28. गुप्तकालीन साहित्य के विकास का वर्णन कीजिए। [6]अथवा
हर्ष की सांस्कृतिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29. स्वामी विवेकानंद के विचारों का वर्णन कीजिए। [6]
अथवा
राष्ट्रीय आंदोलन में बालगंगाधर तिलक का योगदान बताइए।
प्रश्न 30. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों को अंकित कीजिए। [1+1+1+1+1+1=6]
- कपिलधारा
- कौशम्बी
- गया
- गुजरात
- अमृतसर
- हैदराबाद

हमें उम्मीद है कि दिए गए आरबीएसई कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 4 आपकी मदद करेगा। यदि आपके पास आरबीएसई कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 4 के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे एक टिप्पणी छोड़ें और हम जल्द से जल्द आपका उत्तर देंगे।