जालौर जिला दर्शन - जालौर जिले की सम्पूर्ण जानकारी




जालौर जिला दर्शन - जालौर जिले की सम्पूर्ण जानकारी


Jalore District GK in Hindi : राजस्थान जिला दर्शन की इस पोस्ट में जालौर जिला दर्शन को पूरा किया गया है। Jalore Zila Darshan - इस पोस्ट में जालौर जिले का सामान्य परिचय, जालौर जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, जालौर जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, जालौर के प्रमुख मंदिर, जालौर के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, जालौर जिले के खनिज, जालौर के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं जालौर के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है।
जालौर राजस्थान राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह शहर प्राचीनकाल में 'जाबालिपुर' के नाम से जाना जाता था। जालौर जिला मुख्यालय यहाँ स्थित है। लूनी नदी की उपनदी सुकरी के दक्षिण में स्थित जालौर राजस्थान का ऐतिहासिक जिला है। पहले बहुत बड़ी रियासतों मे एक थी। जालौर रियासत, चित्तौड़गढ़ रियासत के बाद मे अपना स्थान रखती थी। पश्चिमी राजस्थान ( राजपुताना ) मे प्रमुख रियासत थी। जालोर में कलबी समाज की जनसंख्या सबसे ज्यादा है

जालोर जिले का सामान्य परिचय

  • नाडोल के शासक अल्हण के पुत्र कीर्तिपाल चौहान ने परमारों  को हराकर जालौर में 1181 ईसवी में चौहान वंश की स्थापना की थी।
  •  जालौर जिले के उपनाम/प्राचीन नाम : ग्रेनाइट सिटी, जलालाबाद, जाबालीपुर, सुवर्ण नगरी।
  • जालौर जिले का क्षेत्रफल कितना है : 10640 वर्ग किलोमीटर।
  •  जालौर की अक्षांशीय स्थिति : 24 डिग्री 37 मिनट उत्तरी अक्षांश से 25 डिग्री 49 मिनट उत्तरी अक्षांश तक।
  •  जालौर की देशांतरीय स्थिति : 71 डिग्री 11 मिनट पूर्वी देशांतर से 73 डिग्री 5 मिनट पूर्वी देशांतर तक।

जालौर जिले के प्रमुख मेले और त्यौहार

 सेवड़िया पशु मेला : यह मेला जालौर के रानीवाड़ा क्षेत्र में चैत्र सुदी एकादशी से प्रारंभ होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलता है।
 बाबा रघुनाथपुरी पशु मेला : यह मेला जालोर के सांचौर क्षेत्र में चेत्र सुदी एकादशी को भरता है।


जालौर जिले के प्रमुख मंदिर

  • मां आशापुरा का मंदिर
  • सुंधा माता का मंदिर
  • आपेश्वर महादेव मंदिर
  • फताजी का मंदिर
  • सिरे मंदिर
  • मलिक शाह पीर की दरगाह


जालौर जिले के पर्यटन स्थल

  • जालौर दुर्ग (सुवर्ण गिरी दुर्ग, कांचन गिरी दुर्ग, जलालाबाद, सोनारगढ़ दुर्ग, जाबालीपुर, सोनगिरी दुर्ग , जालंधर दुर्ग)
  • भीनमाल का वराह श्याम का मंदिर
  • भीनमाल
  • सांचौर


जालौर जिले के प्रश्नोत्तर | Jalore GK Questions

  1. राजस्थान का पहला गोमूत्र बैंक कहां है - सांचौर (जालौर) में।
  2. राष्ट्रीय कामधेनु विश्वविद्यालय कहां स्थित है - पथमेड़ा (सांचौर, जालौर) में।
  3. राजस्थान का वह जिला जिसकी आकृति व्हेल मछली के समान है - जालौर जिला।
  4. राजस्थान का औद्योगिक दृष्टि से सबसे पिछड़ा जिला कौन सा है - जालौर जिला।
  5. राजस्थान का प्रथम रोप-वे कहां स्थित है - सुंधा माताजी मंदिर, जालौर में।
  6. राजस्थान का न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है - जालौर जिला।
  7. राजस्थान में इसबगोल (घोड़ा जीरा) मंडी कहां स्थित है - भीनमाल, जालौर में।
  8. राजस्थान का कौनसा जिला इसबगोल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है - जालौर जिला।
  9. गुलाबी रंग का संगमरमर एवं ग्रेनाइट कहां से प्राप्त होता है - जालौर जिले से।
  10. राजस्थान में जीरे का सर्वाधिक उत्पादक जिला कौन सा है - जालौर जिला।
राजस्थान जिला दर्शन की इस पोस्ट में जालौर जिला दर्शन को पूरा किया गया है। Jalore Zila Darshan - इस पोस्ट में जालौर जिले का सामान्य परिचय, जालौर जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, जालौर जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, जालौर के प्रमुख मंदिर, जालौर के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, जालौर जिले के खनिज, जालौर के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं जालौर के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह पोस्ट पसंद आई होगी।